राष्ट्रीय एकता दिवस पर हरिद्वार के सभी थानों में गूंजा एकता का संदेश, पुलिसकर्मियों ने देखा परेड का सीधा प्रसारण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Message of Unity Echoes Across All Police Stations in Haridwar on National Unity Day; Police Personnel Watch Live Telecast of the Parade. IMAGE CREDIT TO पुलिस

हरिद्वार (शिखर समाचार)। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए गए राष्ट्रीय एकता दिवस पर जनपद हरिद्वार के सभी थानों और कोतवाली परिसरों में विशेष कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया गया। प्रोजेक्टर और बड़ी स्क्रीन के माध्यम से पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन, राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड और आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन देखा।

सभी थानों और कोतवालियों में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

शाम 5:30 बजे से शुरू हुए इस प्रसारण को लेकर जनपद के सभी थानों और कोतवालियों में विशेष व्यवस्था की गई थी। पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश ग्रहण किया।

इस अवसर पर पुलिस संचार एवं अग्निशमन विभाग की पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा और हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने कोतवाली रानीपुर पहुंचकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। दोनों अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन में सहभागिता की।

राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जनपद के सभी थाना और कोतवाली परिसरों में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और आमजन इस आयोजन से जुड़े। कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ नागरिकों में राष्ट्रीय एकजुटता की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया।

हरिद्वार पुलिस की ओर से संदेश दिया गया कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। सभी को आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ राष्ट्र की मजबूती में अपना योगदान देना चाहिए।

Share This Article
Leave a comment