अनुभव-2026 में 25 संस्थानों के 94 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चार श्रेणियों में चुने गए विजेता

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
94 Students from 25 Institutions Showcase Their Talent at Anubhav-2026; Winners Selected in Four Categories. IMAGE CREDIT TO इंस्टीट्यूट

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मोहन नगर स्थित आई.टी.एस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में शनिवार को अनुभव-2026 ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण परियोजना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली-एनसीआर सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों के 25 शिक्षण संस्थानों के 94 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने व्यावहारिक ज्ञान, प्रबंधकीय दक्षता और व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों और परियोजनाओं को प्रस्तुत करने का मंच उपलब्ध कराना रहा।

25 संस्थानों के 94 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम में पूर्व कुलपति डॉ. शमीम अहमद, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के उप सचिव इंदु भूषण लेंका, आई.टी.एस के जनसंपर्क निदेशक सुरेंद्र सूद और संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. अजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आई.टी.एस एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा और उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक कौशल, व्यावसायिक ईमानदारी, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में विपणन, वित्त, सामान्य प्रबंधन और मानव संसाधन की चार श्रेणियों में परियोजनाएं प्रस्तुत की गईं। मूल्यांकन उद्योग एवं शिक्षा जगत के विशेषज्ञ हेमांशु कुमार, डॉ. आलोक कुमार, संदीप शर्मा और डॉ. सीमा मिश्रा ने किया।

चार श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

विपणन श्रेणी में आईआईएम अमृतसर के शुभम श्री प्रथम और जयपुरिया स्कूल ऑफ बिजनेस के शशांक गुप्ता द्वितीय रहे। वित्त में जेआईएमएस कालकाजी के अर्पण श्रीवास्तव प्रथम और सीसीएस राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान के अभिनंदन तक द्वितीय स्थान पर रहे। सामान्य प्रबंधन में आईआईएचएस गाजियाबाद की सना अशरफ प्रथम तथा आई.टी.एस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के अक्षत अत्रे द्वितीय रहे। मानव संसाधन में आई.टी.एस के आशुतोष त्रिपाठी प्रथम और आरडीआईएएस दिल्ली की भूमिका अग्रवाल द्वितीय रहीं।

समापन समारोह में निर्णायकों ने विद्यार्थियों को सुझाव दिए तथा विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता ने शिक्षा और उद्योग जगत के बीच समन्वय मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान किया।

Share This Article
Leave a comment