मोदीनगर की सिमरन शर्मा ने पैरा एशियाई खेलों में जीता स्वर्ण, 200 मीटर दौड़ 24.80 सेकेंड में की पूरी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Simran Sharma from Modinagar wins gold at the Para Asian Games, completing the 200-meter race in 24.80 seconds. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)। जापान के नागोया में आयोजित पैरा एशियाई खेलों में मोदीनगर की पैरा एथलीट सिमरन शर्मा ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मंगलवार को उनकी इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परिवार और शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई, वहीं उन्हें बधाई देने के लिए घर पर लोगों का तांता लगा रहा।

सिमरन शर्मा ने 24.80 सेकेंड में पूरी की 200 मीटर दौड़

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मोदीनगर की कृष्णाकुंज कॉलोनी निवासी सिमरन शर्मा नागोया में चल रहे पैरा एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। मंगलवार को उन्होंने 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने यह दौड़ 24.80 सेकेंड में पूरी की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, परिचितों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।

घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता, परिजनों ने बांटी मिठाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

स्वर्ण पदक जीतने के बाद कृष्णाकुंज कॉलोनी स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का पहुंचना शुरू हो गया। सिमरन की मां सविता शर्मा, भाई आकाश शर्मा और भाभी निशा शर्मा ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। परिजनों ने सिमरन की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, अब 2028 ओलंपिक पर नजर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

सिमरन शर्मा की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सिमरन का अगला लक्ष्य वर्ष 2028 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है। अब उनके प्रशंसकों और परिजनों को उनके आगामी प्रदर्शन से भी बड़ी उम्मीदें हैं।

Share This Article
Leave a comment