आई.टी.एस. मोहन नगर में ‘नवकृति – डांडिया एवं बेस्ट सेलर शोडाउन’ का भव्य आयोजन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A grand event of ‘Navkriti – Dandiya and Best Seller Showdown’ held at I.T.S. Mohan Nagar. IMAGE CREDIT TO इंस्टीट्यूट

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आई.टी.एस. मोहन नगर के यू.जी. कैंपस में नवरात्र के पावन अवसर पर ‘नवकृति – डांडिया एवं बेस्ट सेलर शोडाउन’ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक उत्सव में पारंपरिक परिधानों में सजे लगभग 2,000 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं के रंगों से समां बांध दिया।

नवरात्र उत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक गुजराती लोकनृत्य और डांडिया की प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। कैंपस में हस्तनिर्मित वस्तुओं व खान-पान के आकर्षक स्टॉल और तस्वीरें लेने के लिए सेल्फी कॉर्नर विशेष केंद्र रहे।

आई.टी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना भी है। वहीं, यू.जी. कैंपस की प्रिंसिपल डॉ. नैंसी शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को किया गया सम्मानित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया:

बीबीए पाठ्यक्रम: प्रथम वर्ष के आर्यवीर चौधरी को ‘बेस्ट कॉस्ट्यूम मेल’ तथा द्वितीय वर्ष की राशि को ‘बेस्ट कॉस्ट्यूम फीमेल’ का खिताब मिला।

बीसीए पाठ्यक्रम: द्वितीय वर्ष के आर्यन चौहान को ‘बेस्ट कॉस्ट्यूम मेल’ और प्रथम वर्ष की अंशिका गौड़ को ‘बेस्ट कॉस्ट्यूम फीमेल’ चुना गया।

बेस्ट सेलर प्रतियोगिता: बीबीए तृतीय वर्ष की दिशा, हर्षित, किशन, शिखा एवं कनिष्का विजेता बने, जबकि प्रथम वर्ष की शाइना एवं कशिश रनर-अप रहीं।

Share This Article
Leave a comment