सांसद ने दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू को मेरठ कैंट तक चलाने की उठाई मांग

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
MP Demands Extension of Delhi–Ghaziabad EMU Train Service to Meerut Cantt IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)। बागपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने दैनिक यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए नई दिल्ली से गाजियाबाद जंक्शन तक चलने वाली लोकल पैसेंजर (ईएमयू) ट्रेन का विस्तार मेरठ कैंट तक करने की मांग की है।

ईएमयू ट्रेन को मेरठ कैंट तक बढ़ाने की मांग

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस संबंध में एक पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि ट्रेन संख्या 64410 ईएमयू, जो वर्तमान में नई दिल्ली से गाजियाबाद के बीच संचालित होती है, उसे मेरठ कैंट तक विस्तारित किया जाए।

दैनिक यात्रियों की परेशानी दूर करने पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/\

सांसद ने कहा कि मेरठ, मोदीनगर और मुरादनगर क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में नौकरीपेशा व अन्य दैनिक यात्री दिल्ली और गाजियाबाद के लिए आवागमन करते हैं। यात्रियों की लगातार शिकायत आ रही है कि मेरठ-श्रीगंगानगर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर नहीं चलती है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ईएमयू ट्रेन को मेरठ कैंट तक बढ़ाना जनहित में बेहद आवश्यक है।

Share This Article
Leave a comment