तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने के आरोप में मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Case Registered Against Maulvi for Allegedly Playing Loudspeakers at High Volume — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

कैराना/शामली (शिखर समाचार)। कैराना में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने के मामले में पुलिस ने मौलवी सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मौके से दो लाउडस्पीकर, एक एम्पलीफायर और एक माइक बरामद किया है। आरोपी पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गया।

तेज आवाज में अजान देने का आरोप, पुलिस को देखकर फरार

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

किला गेट पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार बघेल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे वह पुलिस टीम के साथ भूरा बाईपास फ्लाईओवर के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मस्जिद मोहम्मदी से लाउडस्पीकर पर तेज आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति तेज आवाज में लाउडस्पीकर के माध्यम से अजान दे रहा था। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर वह मौके से भाग निकला।

मौके से दो लाउडस्पीकर, एम्पलीफायर और माइक बरामद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस टीम ने मौके से दो लाउडस्पीकर, एक एम्पलीफायर और एक माइक बरामद किया। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर फरार व्यक्ति की पहचान सपा कॉलोनी निवासी मौलवी सलमान के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment