मुरादनगर (शिखर समाचार)। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयुध निर्माणी मुरादनगर स्थित जवाहर लाल मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बहादुरी दिखाने वाली बालिकाओं, खेलकूद में उत्कृष्ट खिलाड़ियों, मेधावी छात्राओं और समाजसेवा में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
मिशन शक्ति के तहत बहादुर बालिकाओं और मेधावी छात्राओं का सम्मान
सहायक पुलिस आयुक्त सुनील कुमार भारद्वाज ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने और किसी भी असुरक्षा की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
महिला सुरक्षा और जागरूकता पर दिया जोर, पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, मिशन शक्ति प्रभारी पलक चौधरी, एंटी रोमियो प्रभारी दिव्यांशी चौधरी और चौकी प्रभारी शिव ओम पांडेय उपस्थित रहे।
