हरिद्वार कुंभ-2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत जारी, देश-दुनिया तक पहुंचेगी महापर्व की पहचान

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Two Women Get Relief at Public Grievance Hearing: DM’s Initiative Provides Shelter to a Homeless Woman and Returns ₹2 Lakh to a Fraud Victim IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मेला नियंत्रण भवन सभागार में कुंभ के आधिकारिक प्रतीक चिह्न, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण किया। इन माध्यमों से कुंभ की परंपरा, आस्था और आयोजन से जुड़ी प्रामाणिक जानकारियों को देश-दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने किया कुंभ-2027 के प्रतीक चिह्न, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा, सनातन संस्कृति और जनआस्था का विराट उत्सव है। हरिद्वार कुंभ का करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व है। राज्य सरकार वर्ष 2027 में कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जाएंगी।

कुंभ के आधिकारिक प्रतीक चिह्न में मां गंगा, हरकी पैड़ी, धनुष पुल, सूर्योदय, शिव प्रतिमा, साधु-संतों, त्रिशूल, डमरू तथा मनसा देवी और चंडी देवी की पहाड़ियों को दर्शाया गया है। इन प्रतीकों के माध्यम से हरिद्वार की धार्मिक विरासत और सनातन परंपरा को अभिव्यक्त किया गया है। मेला प्रशासन की ओर से आमंत्रित सैकड़ों डिजाइनों में से जगजीतपुर की विकास कॉलोनी निवासी मधु शर्मा के डिजाइन का चयन किया गया।

आधिकारिक वेबसाइट और ‘कुंभ का पर्व आ गया’ गीत से देश-दुनिया तक पहुंचेगी जानकारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कुंभ की आधिकारिक वेबसाइट https://haridwarkumbh.uk.gov.in पर श्रद्धालुओं और आगंतुकों को आयोजन से संबंधित जानकारियां उपलब्ध होंगी। इससे देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं तक सूचनाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी।

समारोह में ‘कुंभ का पर्व आ गया’ गीत भी जारी किया गया। इसकी रचना, गायन और संगीत हरिद्वार निवासी गायक राघव राजा ने तैयार किया है। गीत के माध्यम से कुंभ के आगमन, श्रद्धालुओं की आस्था और साधु-संतों के उल्लास को स्वर दिया गया है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा सहित मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर तथा मेला एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment