हरिद्वार जिला योजना समिति के 13 सदस्यों का चुनाव 16 अक्टूबर को, 10 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Election for 13 Members of the Haridwar District Planning Committee on October 16; Nomination Process Begins October 10. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होगी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने राज्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देशों के क्रम में निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के निर्वाचित सभासदों एवं सदस्यों में से कुल 13 प्रतिनिधि चुने जाएंगे। इसके लिए जिले में पांच प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।

जिला योजना समिति के चुनाव का कार्यक्रम घोषित

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र 10 से 12 अक्टूबर 2026 तक जिलाधिकारी के रोशनाबाद स्थित न्यायालय कक्ष से प्राप्त किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र 12 अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे तक प्राप्त किए जा सकेंगे, जबकि उन्हें उसी दिन शाम चार बजे तक कलेक्ट्रेट रोशनाबाद स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा।

नामांकन पत्रों की जांच 13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 356, 359, 343, 324 और 321 में होगी। उम्मीदवार 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे।

16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, मतदान की आवश्यकता होने पर 16 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके तुरंत बाद उसी दिन दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। मतदान संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारित कक्षों में संपन्न कराया जाएगा।

निर्वाचन क्षेत्रवार हरिद्वार नगर निगम और शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद से पांच, रुड़की नगर निगम सहित पाडली गुज्जर, रामपुर और ढंडेरा के नगर निकायों से पांच सदस्य चुने जाएंगे। मंगलौर और झबरेड़ा क्षेत्र से एक, लक्सर, सुल्तानपुर आदमपुर और लव्वा/लव्वारा क्षेत्र से एक तथा पिरान कलियर, भगवानपुर और इमलीखेड़ा क्षेत्र से एक सदस्य निर्वाचित होगा। इस प्रकार कुल 13 सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, नगर निकायों के सूचना पटों पर जानकारी प्रदर्शित करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Leave a comment