62वें नवरात्रि मेले में रामलीला का शुभारंभ विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन, जेवर में भक्तिमय हुआ माहौल

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Ramleela Inaugurated by MLA Dhirendra Singh at the 62nd Navratri Fair; Jewar Resonates with Devotional Fervor. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

जेवर (शिखर समाचार)। श्री दुर्गे मंदिर में आयोजित 62वें नवरात्रि मेले के अंतर्गत शुक्रवार को रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में अत्यंत उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

जेवर विधायक ने किया रामलीला मंचन का शुभारंभ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और भगवान श्रीराम के आदर्शों का प्रतीक है, जो समाज में सत्य, धर्म व मर्यादा का संदेश देती है।

मंदिर परिसर में उमड़ा उत्साह, गणमान्य लोग रहे मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महासचिव सुभाष चंद गर्ग, निदेशक कुलदीप पंडित, मेला अध्यक्ष बंटी सिंघल, नरेंद्र गोयल, कपिल शर्मा एडवोकेट, राजेश पंडित, विशाल शर्मा एडवोकेट, दीपू जैन, संजय माहेश्वरी, जयभगवान शर्मा, विकास बेगाना, पंकज सांवरिया, राहुल शर्मा, शीशपाल मंत्री, सचिन अग्रवाल, योगी शर्मा, मोनू गर्ग व नीरज गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment