किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
BKU Tikait Protests at the Collectorate Over Farmers’ Issues IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। किसानों और आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक को सौंपकर समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की।

ज्ञापन में बधेव-गौहरनी बाईपास चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए संकेतक लाइट लगवाने तथा बधेव बाईपास के दोनों ओर सड़क निर्माण कराने की मांग की गई। इसके अलावा थानाभवन स्थित चीनी मिल पर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने मांग की कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले उनका बकाया भुगतान कराया जाए, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

किसानों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

भाकियू पदाधिकारियों ने जनपद की सड़कों पर चल रहे क्षमता से अधिक भार वाले खनन डंपरों और बिना नंबर प्लेट तथा तेज गति से चलने वाले वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त करने की भी मांग की गई। ज्ञापन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा 10 और 15 वर्ष पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग भी शामिल रही।

गन्ना भुगतान और खाद की उपलब्धता का मुद्दा उठाया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

किसानों ने आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने तथा सरकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद, डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों का कहना था कि समय पर उर्वरक नहीं मिलने से फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

धरना-प्रदर्शन में मास्टर जाहिद, सांता प्रधान, कपिल खाटियान, कुलदीप पंवार, संजीव राठी, दीपक शर्मा, मोहित शर्मा और योगेंद्र पंवार सहित अन्य पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment