5वें दिन क्रमिक अनशन में बदला धरना, मांगे न मानने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
On the Fifth Day, the Protest Turned into a Hunger Strike; Warning of a Bigger Agitation if Demands Are Not Met IMAGE CREDIT TO REPORTER

मोदीनगर (शिखर समाचार): भारतीय किसान मजदूर मोर्चा की ओर से 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बस स्टैंड स्थित बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रारंभ किया गया अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को 5वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को गति देते हुए कार्यकर्ताओं ने आज से इसे क्रमिक अनशन में परिवर्तित कर दिया है, जिसके प्रथम दिन 5 कार्यकर्ता अनशन पर बैठे।

5वें दिन भी जारी रहा धरना, क्रमिक अनशन शुरू

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मोर्चे द्वारा उठाई जा रही मांगों के समर्थन में कई स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। संगठन के अध्यक्ष बबली गुर्जर ने कहा कि उठाई गई सभी 6 मांगे पूर्णतः जनहित से जुड़ी हुई हैं। धरना शुरू हुए 5 दिन बीत जाने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी वार्ता अथवा स्थिति का संज्ञान लेने नहीं पहुंचा है।

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मोर्चे के नेताओं ने प्रशासनिक उपेक्षा पर रोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों से मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन को और अधिक तीव्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा।

क्रमिक अनशन के पहले दिन अनुज शर्मा, टीकम, वीपी सिंह, परशुराम पायल तथा रामपाल अनशन पर बैठे। धरना स्थल पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर भडाना ने की एवं मंच का संचालन तिलक राज द्वारा संपन्न कराया गया।

Share This Article
Leave a comment