नगीना पहुंचे सिकंदर पवार का वाल्मीकि समाज ने किया जोरदार स्वागत

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Valmiki Community Gives a Warm Welcome to Sikandar Pawar on His Arrival in Nagina IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

नगीना / बिजनौर (शिखर समाचार)। उत्तराखंड सरकार के सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष सिकंदर पवार वाल्मीकि के नगीना पहुंचने पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने फूल-मालाओं, पगड़ी और शॉल भेंट कर जोरदार स्वागत किया। अपने गृह जनपद में मिले सम्मान से उत्साहित पवार ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए सामाजिक हितों के लिए संगठित होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।

सिकंदर पवार अपने काफिले के साथ लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह के सभाकक्ष पहुंचे। यहां मेहर सिंह वाल्मीकि, मनोज वाल्मीकि, संदीप वाल्मीकि और सभासद कपिल पवार ने पगड़ी बांधकर तथा शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में पवार ने कहा कि बिजनौर उनकी जन्मभूमि है, जबकि उत्तराखंड उनकी कर्मभूमि है।

पवार ने सांसद चंद्रशेखर पर साधा निशाना

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

उन्होंने उच्चतम न्यायालय के वंचित वर्गों को अलग से आरक्षण देने के फैसले का हवाला देते हुए नगीना सांसद चंद्रशेखर पर निशाना साधा। पवार ने आरोप लगाया कि सांसद ने सदन से लेकर सड़क तक इस फैसले का विरोध किया। उन्होंने चंद्रशेखर को अगला लोकसभा या विधानसभा चुनाव जीतकर दिखाने की चुनौती भी दी।

पवार ने कहा कि सरकार में रहते हुए भी वह नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की ठेका प्रथा समाप्त कराने की मांग उठाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय लेकर प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की जाएगी और प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग रखी जाएगी।

सफाई कर्मचारियों की ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम का संचालन मनोज वाल्मीकि ने किया। इस दौरान कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, रोहित कुमार रवि, मुकेश वाल्मीकि, विद्या शंकर पाल, गोविंदा वाल्मीकि, रोहित, अश्वनी उर्फ विक्की, महेंद्र भगत, वंश उर्फ नन्नू, दीपक कुमार, विशेष कालिदास और मनोज कुमार वाल्मीकि सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभासद संदीप वाल्मीकि, अनिल वेद, मेहर सिंह और गोविंदा ने भी विचार रखे।

Share This Article
Leave a comment