स्वास्थ्य शिविर में 75 यूनिट रक्तदान, 150 लोगों ने कराई आंखों की जांच

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
75 units of blood donated at health camp, 150 people undergo eye examinations IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)। माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में तुलाराम धर्मशाला में एक विशाल रक्तदान, नेत्र जांच एवं दंत जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

सभा के प्रधान अंकुश तापड़िया ने बताया कि शिविर के दौरान देवनंदिनी ब्लड बैंक के सहयोग से कुल 75 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसमें 5 महिलाओं का भी सराहनीय योगदान रहा। इसके अलावा शिविर में पहुंचे 150 लोगों ने अपनी आंखों की और 82 लोगों ने दांतों की नि:शुल्क जांच कराई। इस आयोजन में दो मुस्लिम भाइयों द्वारा भी रक्तदान कर सामाजिक सौहार्द और एकता का अनूठा संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर पूर्व में आयोजित देव वंदन और ‘आरक्षण में सुधार’ प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

रक्तदान के साथ नि:शुल्क नेत्र और दंत जांच

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस अवसर पर अग्रवाल महासभा के नवनिर्वाचित प्रधान अतुल चोकडायत, मंत्री विमेश गोयल, उपमंत्री शरद अग्रवाल, उप कोषाध्यक्ष अनुज गर्ग सहित कई प्रमुख पदाधिकारी, चंडी मंदिर समिति के मंत्री मोहित जैन और व्यापारी नेता अरुण कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

शिविर में कोषाध्यक्ष सीए अभिषेक सोमानी और निवर्तमान प्रधान हर्ष माहेश्वरी ने रक्तदान को मानव सेवा का सबसे बड़ा कार्य बताया।

सामाजिक सौहार्द का संदेश, सेवाभाव के लिए सम्मान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम के अंत में देवनंदिनी ब्लड बैंक के डॉ. शिव कुमार, वेदांत नेत्रालय की टीम और डॉ. हिमांशु तोमर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Share This Article
Leave a comment