मेरठ कैंट/गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। मेरठ कैंट में भारतीय सेना की ओर से ‘रक्षक संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैन्य कर्मियों के साथ पूर्व सैनिकों, मीडिया कर्मियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेना, पूर्व सैनिकों और मीडिया एवं सोशल मीडिया जगत से जुड़े लोगों को एक साझा मंच पर लाकर राष्ट्रहित, जिम्मेदार संवाद और आपसी समन्वय को लेकर विचार-विमर्श करना रहा।
सेना, पूर्व सैनिकों और मीडिया के बीच संवाद मजबूत करने पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सेना और समाज के बीच संवाद को और मजबूत बनाने, पूर्व सैनिकों के अनुभवों को साझा करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जिम्मेदार एवं तथ्यपरक संवाद को बढ़ावा देने पर चर्चा की। वक्ताओं ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आपसी विश्वास और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।
हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर से शामिल हुए प्रतिभागी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
‘रक्षक संवाद’ में हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर जनपदों से पूर्व सैनिकों एवं मीडिया कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम 56 एडी फील्ड रेजिमेंट की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व 56 एडी फील्ड रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नवीन शर्मा ने किया। आयोजन के माध्यम से सेना, पूर्व सैनिकों और मीडिया-सोशल मीडिया जगत के बीच बेहतर समन्वय और संवाद स्थापित करने का संदेश दिया गया।
