नगर पालिका में श्रद्धा से मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, पालिका कर्मियों ने किया श्रमदान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Gandhi-Shastri Jayanti Celebrated with Devotion at the Municipal Board; Civic Employees Participated in Voluntary Cleanliness Drive IMAGE CREDIT TO नगर पालिका

शामली (शिखर समाचार)। नगर पालिका परिषद शामली में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ। इसके बाद भजन, विचार गोष्ठी, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

ध्वजारोहण समारोह में पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने सभासदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और दृढ़ संकल्प को याद किया।

अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन के साथ समाज में व्याप्त छुआछूत और ऊंच-नीच जैसी कुरीतियों के खिलाफ भी आवाज उठाई। उनका उद्देश्य ऐसे समाज का निर्माण करना था, जिसमें सभी को समानता का अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री के विचार आज भी समाज को सत्य, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देते हैं।

भजन, विचार गोष्ठी और श्रमदान कार्यक्रम हुए

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम का संचालन स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर प्रदीप संगल और बीना अग्रवाल ने किया। इस दौरान सभासद प्रमोद जांगिड़, रामनिवास सैनी, रोबिन गर्ग, डॉ. राजेंद्र संगल, नामित सभासद हरिओम पाठक, संगीता जिंदल, योगेश गोयल, अनुराग जैन और राहुल गोयल सहित पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment