एशियाई खेलों में रजत पदक जीतकर लौटीं मीराबाई चानू का मोदीनगर में जोरदार स्वागत

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Mirabai Chanu, who returned after winning a silver medal at the Asian Games, received a grand welcome in Modinagar IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)। जापान के नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली मीराबाई चानू और उनके कोच विजय शर्मा का बुधवार को मोदीनगर पहुंचने पर दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित वेटलिफ्टिंग वॉरियर्स अकादमी में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मीराबाई चानू ने कहा कि एशियाई खेलों में भारत को 28 वर्ष बाद भारोत्तोलन में पदक मिला है। इससे पहले 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था। उन्होंने कहा कि पदक जीतने की खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

मीराबाई चानू ने बताया अगला लक्ष्य

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

पद्मश्री मीराबाई चानू ने बताया कि ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने के बाद उनका लक्ष्य एशियाई खेलों में पदक हासिल करना था, जो पूरा हुआ। अब उनका लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है और इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मोदीनगर से हमेशा स्नेह मिला है और यहां आकर उन्हें बेहद अच्छा लगता है।

मीराबाई चानू और कोच विजय शर्मा का स्वागत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस दौरान मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली, उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन सिंघल और स्वदेश जैन ने मीराबाई चानू तथा कोच विजय शर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया। कोच विजय शर्मा ने कहा कि वर्ष 1998 के बाद 2026 में भारत को एशियाई खेलों के भारोत्तोलन में पदक मिला है। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने कहा कि मोदीनगर खेलों के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है और विजय शर्मा के नेतृत्व में अकादमी में भारोत्तोलन की नई प्रतिभाएं तैयार हो रही हैं। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली ने कहा कि मीराबाई चानू की उपलब्धियों से मोदीनगर का नाम भी देश-दुनिया में रोशन हुआ है।

Share This Article
Leave a comment