यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गरजे अमित शाह, बोले- उत्तर प्रदेश बनेगा वैश्विक उद्योग और निवेश का बड़ा केंद्र

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Amit Shah Speaks at the UP International Trade Show, Says Uttar Pradesh Will Become a Major Global Hub for Industry and Investment — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चौथे संस्करण का शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, व्यावसायिक, हस्तशिल्प और निर्यात क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है। आयोजन में 90 से अधिक देशों से 600 से ज्यादा विदेशी खरीदार और 2400 से अधिक प्रदर्शक शामिल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश निवेश और नवाचार का प्रमुख केंद्र बन रहा : अमित शाह

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश, उत्पादन, व्यापार और नवाचार का प्रमुख केंद्र बन रहा है तथा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था, अनुकूल औद्योगिक नीतियों, मजबूत आधारभूत ढांचे और निवेशकों की समस्याओं के त्वरित समाधान से प्रदेश में निवेश का वातावरण बदला है। डिफेंस कॉरिडोर को औद्योगिक बदलाव का महत्वपूर्ण उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि झांसी, चित्रकूट, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ और कानपुर सहित छह क्षेत्रों में रक्षा उत्पादन से जुड़े निवेश को बढ़ावा मिल रहा है।

ओडीओपी से पारंपरिक उत्पादों को मिल रहा वैश्विक बाजार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रेड शो परंपरा और तकनीक, विरासत और नवाचार तथा हुनर और बाजार को एक मंच पर ला रहा है। एक जनपद, एक उत्पाद योजना के माध्यम से भदोही के कालीन, मुरादाबाद के पीतल, कन्नौज के इत्र, सहारनपुर की काष्ठकला और वाराणसी की साड़ियों सहित पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक बाजार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश अब दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात कर रहा है।

‘एक जनपद, एक व्यंजन’ पोर्टल का शुभारंभ

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

कार्यक्रम में विभिन्न उत्पादों, हस्तशिल्प और औद्योगिक प्रदर्शनियों के स्टॉलों का अवलोकन किया गया। साथ ही ‘एक जनपद, एक व्यंजन’ पोर्टल का शुभारंभ हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र चौधरी, ब्रजेश पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment