गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आईएमएस गाजियाबाद में संचार कौशल और मंचीय प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अभिव्यक्ति 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से 400 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभिव्यक्ति 2026 में 400 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम का शुभारंभ आईएमएस समूह संस्थान के महासचिव सीए राकेश छारिया, मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह, विशेष अतिथि रीमा पाराशर, संस्थान की निदेशक जसकिरण कौर, डीन अकादमिक गीति शर्मा और विभागाध्यक्ष अनिल कुमार निगम ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन के अंतर्गत रेडियो रॉकस्टार, एक्ट-ओ-मेनिया और एंकर एक्स प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें प्रतिभागियों ने एंकरिंग, रेडियो प्रस्तुति, अभिनय, संवाद कौशल और रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया।
विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय, इंग्राहम स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, चौधरी छबील दास स्कूल, संस्कार स्कूल और डीएवी स्कूल सहित अनेक विद्यालयों तथा दिल्ली विश्वविद्यालय, रामानुजन कॉलेज, एमिटी विश्वविद्यालय, बेनेट विश्वविद्यालय, नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय सहित विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं ने हासिल किया पहला और दूसरा स्थान
एंकर एक्स के विद्यालय वर्ग में केडीबी पब्लिक स्कूल की हितेषी प्रथम और डीएवी स्कूल की साची द्वितीय रहीं। महाविद्यालय वर्ग में आईएमएस की पावनी सती प्रथम और आईएएमआर कॉलेज की अनुष्का त्यागी द्वितीय रहीं। एक्ट-ओ-मेनिया में आरकेजीआईटी कॉलेज के अनुराग नेगी प्रथम और आईएमएस के सलमान कुरैशी द्वितीय रहे। रेडियो रॉकस्टार के विद्यालय वर्ग में इंग्राहम स्कूल के शौर्य शर्मा प्रथम और केडीबी पब्लिक स्कूल के अर्पित त्यागी द्वितीय रहे। महाविद्यालय वर्ग में आईएएमआर कॉलेज के देव यादव प्रथम और मॉडर्न कॉलेज की जूही पाठक द्वितीय रहीं।
