खाद्य प्रतिष्ठानों की मनमानी पर सीधे करें शिकायत, टोलफ्री नंबर और क्यूआर कोड जारी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Lodge direct complaints against the arbitrary practices of food establishments; toll-free number and QR code issued. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक मंगलवार को महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में खाद्य विभाग से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उपभोक्ता प्रतिनिधि, उद्योग व्यापार मंडल और औषधि विक्रेता संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में खाद्य प्रतिष्ठानों से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान और विभागीय प्रवर्तन कार्रवाई को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

खाद्य जांच रिपोर्ट और प्रवर्तन कार्रवाई पर हुई चर्चा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

बैठक में व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट देर से मिलने का मुद्दा उठाया। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-द्वितीय सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि वर्तमान में जनपद के लिए निर्धारित प्रयोगशाला से विश्लेषण रिपोर्ट समय से प्राप्त हो रही है। अपर जिलाधिकारी नगर ने विभाग को प्रवर्तन कार्रवाई की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने तथा उसे जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से प्रमुख प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित कराने के निर्देश दिए।

आमजन और उपभोक्ताओं को खाद्य प्रतिष्ठानों से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए टोलफ्री नंबर 1800-180-5533 और क्यूआर कोड की जानकारी भी दी गई। बैठक में खाद्य कारोबारियों द्वारा लाइसेंस आवेदन में इंटरनेट कैफे संचालकों या सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज कराने से सूचनाएं समय से नहीं मिलने तथा कम स्टांप शुल्क वाले किराया अनुबंध के आधार पर आवेदन किए जाने का मुद्दा भी सामने आया। व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने व्यापारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का आश्वासन दिया।

अवैध मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

ड्रग मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अवैध मेडिकल स्टोरों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की। साथ ही पंजीकृत दवा विक्रेताओं द्वारा ऐसे प्रतिष्ठानों को दवा की बिक्री नहीं करने का मुद्दा उठाया गया। अपर जिलाधिकारी नगर ने औषधि निरीक्षकों को प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण चुनौती है। विपणन, पैकेजिंग और बिक्री के स्तर पर सतर्कता बरतकर उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश कुमार मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय, औषधि निरीक्षक रूद्रेश त्रिपाठी व बृजेश कुमार मौर्य सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment