——ताजा कूड़े के प्रसंस्करण संयंत्र का शुभारंभ, गीले कचरे से बनेगी खाद और सूखे कचरे से तैयार होगा आरडीएफ
ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाते हुए लखनावली में रोजाना निकलने वाले ताजा कूड़े के प्रसंस्करण के लिए संयंत्र शुरू कर दिया है। मंगलवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव और विशेष कार्याधिकारी गिरीश कुमार झा की मौजूदगी में ताजा कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने कूड़ा निस्तारण के लिए प्राधिकरण की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने में आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है।
रोज निकलता है करीब 800 टन कूड़ा
ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और गांवों से प्रतिदिन करीब 800 टन कूड़ा निकलता है। अब तक यह कूड़ा लखनावली में एकत्रित किया जा रहा था। रोजाना निकलने वाले कूड़े का समय से प्रसंस्करण नहीं होने पर वहां कचरे का ढेर बढ़ने की आशंका रहती थी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण ने लखनावली में ताजा कूड़े के प्रसंस्करण के लिए इस संयंत्र का निर्माण कराया है। इससे प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े का नियमित रूप से निस्तारण किया जा सकेगा।
गीले कचरे से खाद, सूखे से बनेगा आरडीएफ
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
संयंत्र में गीले और सूखे दोनों प्रकार के कूड़े का प्रसंस्करण किया जाएगा। गीले कचरे से खाद तैयार की जाएगी, जबकि सूखे कचरे से तैयार होने वाले आरडीएफ को सीमेंट कारखानों को उपलब्ध कराया जाएगा। आरडीएफ का इस्तेमाल सीमेंट निर्माण में ईंधन के रूप में किया जा सकेगा। इससे कूड़े के ढेर में कमी आने के साथ उपयोगी सामग्री का दोबारा इस्तेमाल भी सुनिश्चित होगा।
पुराने कचरे का भी चल रहा प्रसंस्करण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक लखनावली में पहले से जमा पुराने कचरे यानी विरासत कचरे के प्रसंस्करण का काम भी चल रहा है। अब रोजाना निकलने वाले ताजा कूड़े के लिए अलग संयंत्र शुरू होने से कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव, प्रबंधक दिव्या चौधरी सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाते हुए लखनावली में रोजाना निकलने वाले ताजा कूड़े के प्रसंस्करण के लिए संयंत्र शुरू कर दिया है। मंगलवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव और विशेष कार्याधिकारी गिरीश कुमार झा की मौजूदगी में ताजा कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने कूड़ा निस्तारण के लिए प्राधिकरण की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने में आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है।
रोज निकलता है करीब 800 टन कूड़ा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और गांवों से प्रतिदिन करीब 800 टन कूड़ा निकलता है। अब तक यह कूड़ा लखनावली में एकत्रित किया जा रहा था। रोजाना निकलने वाले कूड़े का समय से प्रसंस्करण नहीं होने पर वहां कचरे का ढेर बढ़ने की आशंका रहती थी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण ने लखनावली में ताजा कूड़े के प्रसंस्करण के लिए इस संयंत्र का निर्माण कराया है। इससे प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े का नियमित रूप से निस्तारण किया जा सकेगा।
गीले कचरे से खाद, सूखे से बनेगा आरडीएफ
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-international-airport-to-begin/
संयंत्र में गीले और सूखे दोनों प्रकार के कूड़े का प्रसंस्करण किया जाएगा। गीले कचरे से खाद तैयार की जाएगी, जबकि सूखे कचरे से तैयार होने वाले आरडीएफ को सीमेंट कारखानों को उपलब्ध कराया जाएगा। आरडीएफ का इस्तेमाल सीमेंट निर्माण में ईंधन के रूप में किया जा सकेगा। इससे कूड़े के ढेर में कमी आने के साथ उपयोगी सामग्री का दोबारा इस्तेमाल भी सुनिश्चित होगा।
पुराने कचरे का भी चल रहा प्रसंस्करण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/woman-arrested-killing-her-live-in-partner/
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक लखनावली में पहले से जमा पुराने कचरे यानी विरासत कचरे के प्रसंस्करण का काम भी चल रहा है। अब रोजाना निकलने वाले ताजा कूड़े के लिए अलग संयंत्र शुरू होने से कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव, प्रबंधक दिव्या चौधरी सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
