कुंभ से पहले हरिद्वार की सड़कों पर तेज हुआ काम, मेलाधिकारी ने दिए समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Work Accelerates on Haridwar Roads Ahead of Kumbh, Mela Officer Directs Officials to Complete Projects Within Deadline IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में निर्माण कार्यों ने तेजी पकड़ ली है। मौसम अनुकूल होते ही मेला क्षेत्र की सड़कों के निर्माण, नवीनीकरण और सुधार कार्यों में तेजी लाई गई है। इसके साथ ही कुंभ शिविरों, अखाड़ों और पार्किंग के लिए निर्धारित मेला भूमि की ड्रेसिंग एवं समतलीकरण का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। मेलाधिकारी सोनिका ने मंगलवार को रोड़ी बेलवाला, बैरागी कैंप, कनखल और सिंहद्वार क्षेत्रों का भ्रमण कर विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

मेलाधिकारी ने शंकराचार्य चौक से कनखल थाना होते हुए देशरक्षक तिराहे तक मार्ग के नवीनीकरण और सुधार कार्यों का जायजा लिया। इस मार्ग पर 393.06 लाख रुपये की लागत से सड़क का डामरीकरण और फुटपाथ निर्माण कराया जा रहा है। बंगाली मोड़ से झंडा चौक, श्री यंत्र मंदिर और बूढ़ी माता मंदिर तक सड़क के नवीनीकरण एवं अन्य सुधार कार्यों के लिए 394.19 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

6.740 किलोमीटर लंबे मार्ग का भी किया निरीक्षण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

उन्होंने आईरिस सेतु से बैरागी कैंप, विश्व कल्याण आश्रम और मातृ सदन आश्रम होते हुए ज्वालापुर-लक्सर-पुरकाजी राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले 6.740 किलोमीटर लंबे मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस मार्ग पर 391.32 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण कार्य कराया जा रहा है।

सोनिका ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता से समझौता न करने, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त रखने तथा फुटपाथ पर पैदल यात्रियों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

शिविरों और पार्किंग स्थलों की तैयारी समय से पूरी करने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

विद्युत पोल, निर्माण सामग्री और अन्य सामान हटाने के निर्देश भी दिए गए। बैरागी कैंप में उन्होंने मेला भूमि के समतलीकरण का निरीक्षण कर सेक्टर योजना के अनुसार शिविरों, अखाड़ों और पार्किंग स्थलों की तैयारी समय से पूरी करने को कहा।

Share This Article
Leave a comment