शशि राय ने मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 में जीता ब्यूटीफुल हेयर अवॉर्ड

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Shashi Rai wins Beautiful Hair Award at Mrs. World International 2026 IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

——-उपलब्धि से गाजियाबाद का बढ़ाया मान, महिलाओं को सपने पूरे करने का दिया संदेश

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद की शशि राय ने मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित ब्यूटीफुल हेयर अवॉर्ड जीतकर शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्लैमर गुड़गांव संस्थान की ओर से 25 जुलाई 2026 को गुरुग्राम स्थित द ललित होटल में किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 100 प्रतिभागी अंतिम चरण तक पहुंचीं। शशि राय एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा में प्रोफेसर और शिक्षाविद डॉ. हर्ष कुमार की पत्नी हैं।

शशि राय की शैक्षणिक और पेशेवर उपलब्धियां

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

शशि राय वर्ष 2003 से दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह मनोवैज्ञानिक के रूप में परिवार और रिश्तों से जुड़े मामलों में परामर्श भी देती हैं। दो बच्चों की मां शशि ने पारिवारिक जिम्मेदारियों और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाते हुए अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया। उनका कहना है कि परिवार उनका सबसे बड़ा सहारा है और पति सहित परिवार के निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया।

महिलाओं के लिए प्रेरणा और सपनों को पूरा करने का आह्वान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

शशि राय ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक दबावों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास करते रहना चाहिए। सुंदर दिखना और अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करना प्रत्येक महिला का अधिकार है। उन्होंने सुश्री बरखा नांगिया और मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 की पूरी टीम का आभार जताते हुए कहा कि प्रतियोगिता ने महिलाओं को सुंदरता, प्रतिभा और उद्देश्य को सामने रखने का मंच दिया। उन्होंने इस अनुभव को जीवन बदलने वाला बताते हुए कहा कि इससे उन्हें भविष्य में समाज और विशेष रूप से महिलाओं की बेहतरी के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

Share This Article
Leave a comment