डीएम की जनसुनवाई में उमड़ा शिकायतों का सैलाब, अवैध कब्जे और जमीन के विवादों ने बढ़ाई चिंता

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Flood of complaints pours into DM's public hearing; illegal encroachments and land disputes raise concerns IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। कलेक्ट्रेट में गुरुवार को आयोजित जिलाधिकारी की जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। भूमि एवं संपत्ति पर अवैध कब्जे, राजस्व विवाद, जमीन संबंधी धोखाधड़ी और अवैध अतिक्रमण की शिकायतों ने प्रशासन का ध्यान खींचा। इसके अलावा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने से जुड़ी समस्याएं भी नागरिकों ने जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई में भूमि विवाद और अवैध कब्जे के मामलों पर विशेष जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निष्ठारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को दिए गए निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रभावी जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा एक योजना के लिए आवेदन किए जाने पर यह भी देखा जाए कि वह अन्य योजनाओं के लिए पात्र है अथवा नहीं। पात्रता होने पर उसे संबंधित योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी भूमि एवं अध्याप्ति, अपर जिलाधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment