गाजियाबाद (शिखर समाचार)। निटरा टेक्निकल कैंपस में वार्षिक नवागंतुक समारोह ‘परिचय-2026’ का आयोजन 11 सितंबर को निटरा परिसर में उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। समारोह में करीब 450 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ वरिष्ठ विद्यार्थियों और शिक्षकों से परिचित होने का अवसर प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक फैशन शो से हुई। इसके बाद नवागंतुक समारोह के तहत विभिन्न चरणों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने मिस्टर फ्रेशर-2026 और मिस फ्रेशर-2026 के खिताब के लिए प्रतिभाग किया। प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, वाद्य संगीत और व्यंग्यात्मक नाटिकाओं सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में रंग भर दिया।
आयुषी बनीं मिस फ्रेशर, कनिष्क नेगी को मिला मिस्टर फ्रेशर का खिताब
समारोह में निटरा के महानिदेशक डॉ. एम.एस. परमार और निटरा टेक्निकल कैंपस के निदेशक डॉ. बी.के. शर्मा ने आयुषी को मिस फ्रेशर-2026 तथा कनिष्क नेगी को मिस्टर फ्रेशर-2026 का खिताब प्रदान किया। दोनों विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पंजीयक किशन दीवान और संकाय सदस्यों ने पुरस्कार प्रदान किए।
विद्यार्थियों के लिए यादगार रहा समारोह
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
समारोह नए विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और नए शैक्षणिक जीवन की शुरुआत को यादगार बनाने का अवसर रहा। आयोजन का समापन हर्ष और उल्लास के वातावरण में हुआ। विद्यार्थियों ने समारोह के दौरान मिली यादगार स्मृतियों को अपने परिसर जीवन की सुखद शुरुआत बताया।
