गाजियाबाद (शिखर समाचार)। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और सामाजिक माध्यमों से जुड़े प्रभावशाली लोगों से अभियान के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने तथा सेवा और सहयोग के साथ व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
12 अध्यायों में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने बताया कि अभियान के तहत 12 अध्यायों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा प्रथम नवाचार चुनौती’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं।
जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित संस्थाओं और सामाजिक माध्यमों से जुड़े लोगों से अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग की अपेक्षा की।
बैठक में स्वयंसेवी संस्थाओं से आदेश धामा, सौम्य सिंह रावत, ममता त्यागी, बीना रंधावा, ज्योति गुप्ता, शालू पांडे, लव यादव, सुषमा गंगवार, संध्या श्रीवास्तव, प्रीतम सैनी, निभा श्रीवास्तव, परमजीत कौर, संजीव हुडा, तनुज गंभीर, जीतेन्द्र बच्चन, काजल छिब्बर, डॉ. शशि श्रीवास्तव, सुजल सक्सेना, रजनी ढौंडियाल जोशी, शैफाली गुप्ता, ज्योति सिंह, तुषार शर्मा, डॉ. नीलम शर्मा, उमेश शर्मा, मयंक चौधरी, मेघ राज अरोड़ा, नरेश कुमार और जगमोहन सिंह रावत सहित सामाजिक माध्यमों से जुड़े वेद प्रकाश शर्मा, शशांक, रूबल कुमार, मोहित गौड़, दिव्यांश कुमार और राज मौजूद रहे। बैठक का संचालन स्वयंसेवी संस्था समन्वयक तनुज गंभीर ने किया।
