व्यापारी नेता से मारपीट पर भड़के भाजपा नेता और व्यापारी, कोतवाली में किया हंगामा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
BJP Leaders and Traders Protest Assault on Traders’ Leader, Create Ruckus at Kotwali IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)। हरमुखपुरी कॉलोनी में व्यापारी नेता के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। बाद में कोतवाल के साथ हुई वार्ता में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर मामला शांत हुआ।

रैंप हटाने को लेकर हुआ विवाद, व्यापारी नेता से मारपीट का आरोप

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बताया गया कि नगर पालिका परिषद की ओर से हरमुखपुरी कॉलोनी में सड़क निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सड़क के लिए बाधा बन रहे मकानों के बाहर बने रैंप हटाए जा रहे हैं। इसी दौरान रैंप तोड़े जाने को लेकर व्यापारी नेता प्रदीप बॉस का पड़ोसी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने प्रदीप बॉस के साथ मारपीट कर दी।

घटना के बाद व्यापारी नेता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी। व्यापारियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद मामले में अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसी से नाराज भाजपा नेता और बड़ी संख्या में व्यापारी दोपहर में कोतवाली पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए व्यापारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मामले को लेकर व्यापारियों की कोतवाल के साथ वार्ता हुई। कोतवाल ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए और वापस लौट गए।

Share This Article
Leave a comment