बाल मित्र केंद्र पर शिक्षक दिवस मनाया, कलरिपयट्टू प्रशिक्षण शुरू

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Teacher’s Day Celebrated at Bal Mitra Kendra, Kalaripayattu Training Begins IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद/साहिबाबाद (शिखर समाचार)। समाधान अभियान संस्था की ओर से इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के सहयोग से संचालित ‘चुप्पी तोड़, हल्ला बोल’ परियोजना के अंतर्गत शनिवार को बाल मित्र केंद्र पर शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में साहिबाबाद थाने के थाना प्रभारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साहिबाबाद थाना मिशन शक्ति टीम तथा दिवाकर मॉडल पब्लिक स्कूल के शिक्षक अमित भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व और शिक्षकों के योगदान के बारे में जानकारी दी।

शिक्षक दिवस पर बच्चों को शिक्षा और शिक्षकों के योगदान का महत्व बताया

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस अवसर पर भारत की प्राचीन पारंपरिक युद्ध कला कलरिपयट्टू के निःशुल्क प्रशिक्षण सत्र का भी शुभारंभ किया गया। संस्था प्रबंधक दीपा रानी ने बच्चों को कलरिपयट्टू का प्रशिक्षण दिया और उन्हें आत्मरक्षा के साथ अनुशासन एवं शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी।

कलरिपयट्टू प्रशिक्षण से बच्चों में बढ़ेगा आत्मविश्वास और अनुशासन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

संस्था की संस्थापक अर्चना अग्निहोत्री ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ उनकी शारीरिक एवं मानसिक क्षमता के विकास के अवसर भी उपलब्ध कराना जरूरी है। कार्यक्रम में बाल मित्र केंद्र से जुड़े बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों के भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन और जागरूकता बढ़ाना है।

Share This Article
Leave a comment