सचिन पायलट ने मोदी-योगी सरकार पर साधा निशाना, बेरोजगारी और जातिगत जनगणना का उठाया मुद्दा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Sachin Pilot Targets Modi-Yogi Governments, Raises Issues of Unemployment and Caste Census IMAGE CREDIT TO कांग्रेस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी की ओर से शनिवार को गाजियाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा और कांग्रेस का पक्ष रखा।

जातिगत भेदभाव की घटना पर पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सचिन पायलट ने उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कथित जातिगत भेदभाव और शुद्धिकरण की घटना की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाएं भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी वादों पर सवाल उठने पर पाकिस्तान, हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दों को सामने लाकर जनता का ध्यान भटकाती है।

जातिगत जनगणना के मुद्दे पर पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मांग को लेकर प्रतिबद्ध है और सत्ता में आने पर इसे पूरा कराएगी।

बेरोजगारी, पेपर लीक और अग्निवीर को लेकर युवाओं में नाराजगी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जेन-जी और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, प्रश्नपत्र लीक और अग्निवीर जैसे विषयों को लेकर युवाओं में नाराजगी है। उन्होंने जंतर-मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन को सरकार के लिए चेतावनी बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समझा जाना चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, नसीम कुरैशी, पूर्व विधान परिषद सदस्य हरेंद्र अग्रवाल, विजेंद्र यादव, हरेंद्र कसाना, बबली नागर, इस्माइल खान, सूर्यकांत सूर्य, विजयपाल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पायलट ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विनीत त्यागी को बधाई दी।

Share This Article
Leave a comment