मुरादनगर क्षेत्र में जीडीए ने अवैध कालोनियों पर चलाया बुलडोजर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
GDA Bulldozers Target Illegal Colonies in Muradnagar Area IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए मुरादनगर क्षेत्र में कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने बिना स्वीकृति कराई जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करते हुए कालोनाइजरों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 के प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार दुहाई निवासी अंकित त्यागी और महेश त्यागी द्वारा शाहपुर मार्ग पर एचआरआईटी के पीछे राइस मिल के पास खसरा संख्या 690 में करीब पांच बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इसके अलावा असालतनगर में मुकेश त्यागी, आदेश त्यागी और सचिन त्यागी द्वारा खसरा संख्या 86 में करीब सात हजार वर्ग मीटर, ग्राम मोरटा में दिनेश त्यागी और प्रवीण त्यागी द्वारा खसरा संख्या 622 में करीब 10 हजार वर्ग मीटर तथा असालतनगर में शोभापुर बंबा रोड के उत्तर दिशा में माईकल प्रधान द्वारा करीब सात हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग किए जाने की जानकारी मिली।

कई स्थानों पर अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

स्थलों पर मिट्टी भराव, ईंटों की चिनाई, सड़क, प्लॉट और बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान संबंधित लोग प्राधिकरण से निर्माण की स्वीकृति संबंधी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद जीडीए की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

विरोध के बीच जारी रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

ध्वस्तीकरण के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं और कालोनाइजरों ने विरोध किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल ने स्थिति नियंत्रित करते हुए कार्रवाई जारी रखी। अभियान में सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-2 का स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस और प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा। जीडीए अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment