हरिद्वार में अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू, अब अपडेट के लिए देहरादून जाने की जरूरत नहीं

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
State-of-the-Art Aadhaar Seva Kendra Opens in Haridwar, No Need to Travel to Dehradun for Updates IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)। हरिद्वार जिले के नागरिकों को आधार संबंधी सेवाओं के लिए अब देहरादून जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से हरिद्वार में अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू किया गया है। कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने गुरुवार को फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं अपना आधार अपडेट कराया और नागरिकों से आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट पर विशेष जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत डिजिटल उत्तराखंड और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे हरिद्वार, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर और आसपास के क्षेत्रों के लाखों नागरिकों को समय और धन की बचत होगी। उन्होंने विशेष रूप से 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से 30 सितंबर 2026 तक यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। यह अपडेट स्कूल प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं और विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए उपयोगी है।

दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

केंद्र पर आधार नामांकन, मोबाइल नंबर, फोटो और पता परिवर्तन, जनसांख्यिकीय एवं बायोमेट्रिक अपडेट, त्रुटि सुधार तथा शिकायत निवारण सहित प्रमुख सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। निदेशक कुमार उज्ज्वल ने बताया कि केंद्र सीधे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा संचालित होगा। इसे दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यहां व्हीलचेयर की सुविधा, सुगम शौचालय और शिकायत निवारण की समर्पित व्यवस्था है। केंद्र आठ आधुनिक संचालन किटों से सुसज्जित है और सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन संचालित होगा। नागरिक ऑनलाइन समय लेने के बाद भी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

इस अवसर पर सुशील त्यागी, सत्येंद्र चौधरी, अविनाश अग्रवाल, नीतीश सैनी, गौरव राणा, सागर सिंह चौहान, सुभाष शर्मा, नागेंद्र सिंह, सत्यपाल चौहान सहित अधिकारी, कर्मचारी और सेवा प्रदाता कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment