संभव में नगर आयुक्त ने की जनसुनवाई, 22 शिकायतों पर शुरू हुई कार्रवाई

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Writing Nagar Ayukt Holds Public Hearing Under ‘Sambhav’, Action Initiated on 22 Complaints IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद नगर निगम की ओर से आयोजित संभव जनसुनवाई में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहरवासियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं नगर निगम अधिकारियों के समक्ष रखीं। कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें सबसे अधिक नौ शिकायतें निर्माण विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा जलकल विभाग से पांच, प्रकाश विभाग से तीन, स्वास्थ्य विभाग से दो, उद्यान विभाग से दो और कर विभाग से एक संदर्भ प्राप्त हुआ।

22 शिकायतें मिलीं, निर्माण विभाग से सबसे अधिक मामले

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पंचवटी, स्वर्ण जयंतीपुरम, गोविंदपुरम, बाबू विजयनगर, हिंडन विहार, मॉडल टाउन, नेहरू नगर, नंदग्राम, हरबंस नगर, शास्त्री नगर तथा अभय खंड इंदिरापुरम सहित विभिन्न क्षेत्रों के निवासियों ने नगर निगम अधिकारियों से मुलाकात कर सड़क, सफाई, प्रकाश, जलापूर्ति, उद्यान और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों को दर्ज करते हुए उनके निस्तारण की कार्रवाई शुरू की।

नगर आयुक्त ने बताया कि संभव जनसुनवाई में प्राप्त सभी 22 शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य और प्रकाश विभाग से संबंधित कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि जलकल और निर्माण विभाग से संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

समयसीमा में शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बार बार निगम कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनसुनवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, उद्यान विभाग के प्रभारी अनुज तथा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment