विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
BJP Emphasizes Strengthening the Organization at the Booth Level Ahead of Assembly Elections IMAGE CREDIT TO भाजपा

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर की ओर से साहिबाबाद स्थित मॉडर्न कॉलेज में मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर चर्चा करते हुए मंडल और बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।

मंडल और बूथ समितियों के सत्यापन अभियान पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंडल कार्यसमिति और बूथ समिति सत्यापन अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से बूथ समितियों और मंडल कार्यसमितियों का सत्यापन कर संगठन को जमीनी स्तर तक अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी के विभिन्न अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

20 मंडलों और 2023 बूथों पर होगा सत्यापन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि गाजियाबाद महानगर के सभी 20 मंडलों में अभियान को गति देने के लिए प्रत्येक मंडल में एक संयोजक और दो सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं। महानगर के 2023 बूथों पर प्रत्येक बूथ समिति का सत्यापन किया जाएगा। इसके माध्यम से संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भूमिका और बूथ स्तर की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर उन्हें और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर बूथ स्तर तक मजबूत है। सत्यापन अभियान के माध्यम से संगठनात्मक व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और गतिशील बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति दी जाएगी। महानगर उपाध्यक्ष अमित रंजन को अभियान का महानगर संयोजक बनाया गया है। उन्हें अभियान के संगठनात्मक कार्यों के समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकर्ताओं से सक्रियता और समर्पण के साथ अभियान आगे बढ़ाने का आह्वान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

समापन अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक मोगा ने कार्यकर्ताओं से अभियान को सक्रियता, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में अजय शर्मा, सरदार एसपी सिंह, पप्पू पहलवान, प्रदीप चौहान, गौरव चोपड़ा, पंकज भारद्वाज, रनीता सिंह, प्रीति चंद्र राय, राजन वाल्मीकि, राम त्यागी, महेंद्र यादव, आशीष चौधरी, विनोद कसाना और नीरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment