ट्रॉनिका सिटी की फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की सात गाड़ियों ने पाया काबू

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Massive Fire Breaks Out at a Factory in Tronica City, Brought Under Control by Seven Fire Tenders IMAGE CREDIT TO फायर विभाग

लोनी (शिखर समाचार)। ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर ए-2 स्थित एयर फिल्टर बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग फैक्ट्री की चार मंजिला इमारत के चौथे तल पर बने अस्थायी टीन शेड के पूरे हिस्से में लगी थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दोपहर 12:36 बजे लोनी के ट्रॉनिका सिटी अग्निशमन केंद्र को प्लॉट संख्या डी-25 पर अरुण एसोसिएट्स अथवा जिप फिल्टर्स के नाम से संचालित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तीन दमकल वाहनों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। करीब 12:42 बजे दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं तो चौथे तल से आग की तेज लपटें और काले धुएं का घना गुबार उठ रहा था।

कई दमकल वाहनों और पानी के टैंकरों ने संभाला मोर्चा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

राहुल पाल ने बताया कि आग की गंभीरता को देखते हुए खेकड़ा अग्निशमन केंद्र से एक, साहिबाबाद से दो दमकल वाहन तथा वैशाली से दो पानी के टैंकर भी मौके पर बुलाए गए। वह स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचे और उनके निर्देशन में दोनों सीढ़ियों से पानी की चार धारें लगाकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 1:30 बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। इसके बाद करीब 2 बजे तक आग को पूरी तरह बुझाने के साथ शीतलन कार्य भी पूरा कर लिया गया।

वेल्डिंग की चिंगारी से आग लगने की आशंका

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

दमकल टीम ने आग को फैक्ट्री के अन्य तल और आसपास की फैक्ट्रियों तक फैलने से रोक लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी माना जा रहा है। आग से चौथे तल का अस्थायी टीन शेड ढांचा भी झुक गया। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

Share This Article
Leave a comment