भास्कर क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों को मिले सफलता के मंत्र, परवेश दहिया और कृष्ण गोपाल शर्मा ने किया मार्गदर्शन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Players of Bhaskar Cricket Academy received valuable tips for success, with Parvesh Dahiya and Krishna Gopal Sharma providing guidance. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

कैराना/शामली (शिखर समाचार)। भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में संचालित भास्कर क्रिकेट एकेडमी में युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक मुलाकात का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा की ओर से क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके परवेश दहिया और कृष्ण गोपाल शर्मा ने एकेडमी के खिलाड़ियों से संवाद किया और उन्हें क्रिकेट की बारीकियों के साथ खेल में सफलता हासिल करने के लिए जरूरी मेहनत, अनुशासन और धैर्य के बारे में जानकारी दी।

परवेश दहिया हरियाणा बोर्ड की ओर से अंडर-23 प्रतियोगिता, रेड बुल विश्व कप और रणजी ट्रॉफी शिविर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं कृष्ण गोपाल शर्मा भी हरियाणा रणजी ट्रॉफी शिविर का हिस्सा रह चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों ने युवा क्रिकेटरों को खेल के प्रति जुनून बनाए रखने, नियमित अभ्यास करने और लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में सफलता केवल प्रतिभा के दम पर हासिल नहीं की जा सकती। इसके लिए अनुशासन, कड़ी मेहनत और धैर्य भी उतना ही आवश्यक है।

खिलाड़ियों ने साझा किए अनुभव, मिले महत्वपूर्ण सुझाव

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

मुलाकात के दौरान एकेडमी के खिलाड़ियों ने अतिथि खिलाड़ियों से क्रिकेट से जुड़े अनुभव साझा किए और उनसे खेल की तकनीक एवं अभ्यास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए। खिलाड़ियों ने दोनों अतिथियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी एकेडमी में आकर मार्गदर्शन देने का आग्रह किया।

अतिथि खिलाड़ियों का किया स्वागत एवं सम्मान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम में भास्कर समूह के अध्यक्ष नसीम कुरैशी अधिवक्ता, निदेशक एम.एफ. कुरैशी और क्रिकेट प्रशिक्षक परवीन कुमार ने परवेश दहिया और कृष्ण गोपाल शर्मा का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन युवा क्रिकेटरों के आत्मविश्वास और खेल कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Share This Article
Leave a comment