हापुड़ (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी कविता मीना ने मंगलवार को विकास खंड हापुड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय अच्छेजा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियाँ पाए जाने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिलाधिकारी ने विद्यालय में छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, शौचालयों की स्थिति, पेयजल व्यवस्था तथा शिक्षण कार्य का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों से पढ़ाई को लेकर सवाल-जवाब भी किए और उनके ज्ञान स्तर को परखा।
मेन्यू बोर्ड नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक को फटकार
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
इस दौरान मध्याह्न भोजन का मेन्यू बोर्ड प्रदर्शित न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन समय पर उपलब्ध कराया जाए और मेन्यू बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए।
पुस्तकों और वर्दी का वितरण जल्द कराने के निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
साथ ही, उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी को निर्देश दिया कि विद्यालय में पुस्तकों और वर्दी के वितरण का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए तथा शिक्षण स्तर में सुधार लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ।
