मुरादनगर (शिखर समाचार)। मुरादनगर स्थित राज पैलेस में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी के प्रथम आगमन पर किसान चौपाल का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की रीढ़: देवेंद्र चौधरी
किसान चौपाल को संबोधित करते हुए देवेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत किसानों का देश है और किसान को अन्नदाता कहा जाता है। किसान केवल अन्न का उत्पादन ही नहीं करता, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद केंद्र सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान ऋण कार्ड और धन-धान्य कृषि योजना के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का किसानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भी किसानों के लिए बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया है। बेहतर सुविधाओं से किसानों को कृषि कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है।
संगठन किसानों तक पहुंचा रहा योजनाओं की जानकारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने किसान चौपाल में पहुंचे किसानों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए भाजपा सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद भारतीय, मंडल अध्यक्ष विपिन चौधरी, गौरव चोपड़ा, पंकज भारद्वाज, दिनेश प्रधान, मुकेश त्यागी, मनवीर चौधरी, अमित रंजन, नीरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।
