गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के निर्माणाधीन कार्यों में विद्युत कार्यों में आ रही समस्याओं के निस्तारण हेतु विद्युत विभाग एवं समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधीन समन्वय बैठक आयोजित की गयी। उक्त समीक्षा बैठक के अन्तर्गत अधिकांशतः कार्य लोक निर्माण विभाग के थे, जिनके सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि अधिकांश धनराशि विद्युत विभाग को दिये जाने के उपरान्त भी कार्य पूर्ण नही कराये जा रहे है।
विद्युत कार्यों को तय समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिये गये कि तुलसी निकेतन पर बनाये गये यूटर्न के कार्य के अधीन विद्युत कार्य को दिनांक 30 सितम्बर 2026 तक, मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के अधीन विद्युत कार्य को 20 अक्टूबर 2026 तक, फरुखनगर सिरौरा मार्ग के चैनेज तक चौड़ीकरण एवं सुदढ़ीकरण के अधीन कार्य को 15 सितम्बर 2026 तक, बन्थला ढिकौली मार्ग से बेहटा हाजीपुर मार्ग पर चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण के अधीन कार्य को 15 सितम्बर 2026 तक, दिल्ली कानपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के अधीन अवशेष 60 प्रतिशत कार्य को 15 सितम्बर 2026 तक पूर्ण कराया जाये एवं हिण्डन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से बेटी बचाओं चौक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के अधीन कार्य पूर्ण कराये जाने का बार चार्ट उपलब्ध कराया जाये।
उपरोक्त के अतिरिक्त गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नगर निगम गाजियाबाद एवं नगर पालिकाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि अपने-अपने विभाग के अधीन लम्बित कार्यों की सूची अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को उपलब्ध करा दे, जिससे उनका निस्तारण कर कार्य पूर्ण कराये जाये। यह भी निर्देश दिये गये कि उक्त बिन्दुओं का अनुपालन अगली समीक्षा बैठक से पूर्व किया जाये।
समीक्षा बैठक में कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
ALSO READ:
आज की समीक्षा बैठक में जंग बहादुर यादव अपर नगर आयुक्त, एनके चौधरी मुख्य अभियन्ता नगर निगम, आलोक रंजन मुख्य अभियन्ता जीडीए, रामराजा अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, निशान्त अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, महेश उपाध्याय विद्युत एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
