रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 350 किलो पनीर नष्ट कराया

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Major Action by Food Department Ahead of Raksha Bandhan: 350 Kg of Paneer Destroyed — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जनपदवासियों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने लखनावली, ग्रेटर नोएडा में लगभग 350 किलोग्राम पनीर पकड़ा। प्रथम दृष्टया मानव उपयोग के लिए अनुपयुक्त प्रतीत होने पर पनीर को नष्ट करा दिया गया, जबकि एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर दूध और दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 21 और 22 अगस्त की रात मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और अमर बहादुर सरोज की टीम ने कार्रवाई की।

दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई होने वाला 350 किलो पनीर पकड़ा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

टीम ने लखनावली, ग्रेटर नोएडा में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न जिलों में पनीर की आपूर्ति करने वाली महगोरा, अलीगढ़ स्थित सुरेंद्र की डेयरी का लगभग 350 किलोग्राम पनीर वाहन संख्या यूपी 85 जीटी 2219 से ले जाते हुए पकड़ा।

पनीर प्रथम दृष्टया मिलावटी अथवा मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त प्रतीत होने पर उसका नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया। शेष पनीर को लखनावली स्थित सिद्ध बाबा डेयरी में सुरक्षित रखवाया गया था।

प्राधिकरण के सहयोग से 350 किलो पनीर कराया नष्ट

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

22 अगस्त की सुबह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से लगभग 350 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया गया। विभाग ने कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा और खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।

Share This Article
Leave a comment