किसान दिवस में छाई किसानों की समस्याएं, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Farmers’ Issues Take Center Stage at Kisan Diwas; CDO Directs Officials to Resolve Grievances Within a Time-Bound Period — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

शामली (शिखर समाचार)। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी बृजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने पशुओं के टीकाकरण, सड़कों की खराब स्थिति, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और गन्ना भुगतान से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की समस्याएं बारी-बारी से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एसपी सिंह ने पशुओं में फैलने वाली प्रमुख बीमारियों, उनके लक्षण, बचाव और उपचार के संबंध में किसानों को जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने धान और गन्ने की फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों की पहचान तथा उनके उपचार में उपयोग होने वाली दवाओं के बारे में बताया। उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार ने पिछले किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति से किसानों को अवगत कराया।

किसानों ने सड़क, स्वास्थ्य और एनएचएआई से जुड़ी समस्याएं उठाईं

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

नाला निवासी किसान कुलदीप पंवार ने मेरठ रोड रेलवे फाटक से सिम्भालका बाईपास तक सड़क के गड्ढे भरवाने तथा गोहरनी और बधेव बाईपास पर गोल चक्कर और लाल बत्ती लगवाने की मांग रखी। डांगरोल निवासी राजन जावला ने कांधला विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमारी संबंधी जागरूकता शिविर लगाने और कांधला-बुढ़ाना मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की।

चुनसा निवासी विदेश मलिक ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से सर्विस लेन बनवाने तथा प्राथमिक विद्यालय चुनसा की अधूरी छत का निर्माण पूरा कराने की मांग उठाई।

गन्ना भुगतान और लंपी वायरस से बचाव की मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पिंडौरा निवासी कपिल खाटियान ने बकाया गन्ना भुगतान कराने और रेलपार शामली निवासी अमरदीप पंवार ने पशुओं को लंपी वायरस से बचाने के लिए टीकाकरण कराने की मांग रखी। बैठक में जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment