जेवर में पुलिस ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों और बुजुर्गों से जानी समस्याएं

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Police conducted a foot patrol in Jewar and learned about the problems faced by traders and senior citizens — IMAGE CREDIT TO पुलिस

जेवर (शिखर समाचार)। कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बाजारों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के उद्देश्य से जेवर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कस्बे के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। पुलिस ने खुर्जा रोड, मुख्य चौराहा, मुख्य बाजार, टप्पल रोड समेत कस्बे के प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाजार में व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। पुलिस ने व्यापारियों से बाजार की सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों और अन्य परेशानियों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा कस्बे के बुजुर्ग लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस निरीक्षक ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को आश्वासन दिया कि कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और लोगों की हरसंभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार गश्त करती रहेगी। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

व्यापारियों ने पुलिस की पहल को सराहा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पुलिस की पैदल गश्त से बाजार में सुरक्षा का माहौल बना रहा। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कस्बे में नियमित गश्त जारी रखने की मांग की।

Share This Article
Leave a comment