घर की छत के रास्ते घुसकर गैस सिलेंडर चोरी करने वाला गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Thief Arrested for Entering House Through the Roof and Stealing a Gas Cylinder IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नंदग्राम थाना पुलिस ने घर में चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया इंडेन कंपनी का गैस सिलेंडर बरामद किया है। आरोपी चोरी किए गए सिलेंडर को बेचने की फिराक में था, तभी सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घूकना क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

नंदग्राम थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी का गैस सिलेंडर लेकर एक युवक उसे बेचने की कोशिश में जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घूकना क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से इंडेन कंपनी का एक गैस सिलेंडर बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव कुमार पुत्र पप्पू कुमार, निवासी गली नंबर-7, जय डेरी के पास, घूकना, थाना नंदग्राम, कमिश्नरेट गाजियाबाद, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है।

रोशनदान के रास्ते घर में घुसकर चुराया था सिलेंडर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पूछताछ में आरोपी ने गैस सिलेंडर चोरी करने की बात स्वीकार की और उसने सतीश चंद्र शर्मा के घर की छत के रोशनदान के रास्ते नीचे उतरकर रसोई में प्रवेश किया था। रसोई का ताला तोड़ने के बाद उसने वहां रखा गैस सिलेंडर चोरी कर लिया।

रसोई की खिड़की से गैस सिलेंडर दिखाई दे रहा था, जिसे देखकर उसके मन में उसे चोरी करने का विचार आया। चोरी के बाद वह सिलेंडर को बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे रास्ते में ही पकड़ लिया।

Share This Article
Leave a comment