मोदीनगर में जीडीए की बड़ी कार्रवाई, 21 हजार वर्ग मीटर में विकसित हो रहीं अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Major GDA Action in Modinagar: Illegal Colonies Being Developed Across 21,000 Square Metres Demolished IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को मोदीनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 21 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं और कॉलोनाइजरों ने विरोध किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल ने स्थिति नियंत्रित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखी।

दो अवैध कॉलोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राधिकरण के अनुसार उपाध्यक्ष आईएएस नंदकिशोर कलाल के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 के प्रभारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने ग्राम मऊ, मोदीनगर स्थित खसरा संख्या 117 में करीब पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। इसके अलावा पिलर संख्या 1142 के रास्ते पर आनंद विहार, मोदीनगर में संजय सिंह द्वारा करीब 16 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

स्वीकृति के अभिलेख नहीं कराए गए प्रस्तुत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक दोनों स्थानों पर निर्माण एवं कॉलोनी विकसित करने से संबंधित स्वीकृति के अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए थे। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-2 का स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि अनधिकृत निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आगामी माह में भी चिन्हित स्थलों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment