मेरठ (शिखर समाचार)। गंग नहर पटरी सरूरपुर खुर्द में भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी द्वारा लगाए गए छठवें कांवड़ सेवा शिविर का समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। शिविर के शुभारंभ से लेकर समापन तक हजारों लोगों ने पहुंचकर धर्मलाभ लिया और कांवड़ियों की सेवा में सहयोग किया। शिविर का शुभारंभ जिला प्रचारक दीपक तथा जिलाध्यक्ष हरबीर पाल ने किया।
शिविर में भारतीय जनता पार्टी संगठन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मेरठ जिले के सांसद, विधायक, मंत्री तथा विभिन्न जनप्रतिनिधि और सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिक शामिल हुए। इस दौरान सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डॉ. राजकुमार सांगवान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, राज्यमंत्री यशवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, पूर्व विधायक जितेंद्र पाल सिंह, जिला कार्यवाह संजय, महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी, सत्येंद्र भराला, सुनील रोहटा, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
1800 लोगों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया सम्मानित
शिविर के दौरान भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने करीब 1800 लोगों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही पहली कांवड़ लाकर जलाभिषेक करने वाले भगवान शिव के परम भक्त भगवान परशुराम का चित्र तथा भारत माता का चित्र भेंटकर श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया। पुरा महादेव स्थित परशुरामेश्वर मंदिर जाने वाले सैकड़ों कांवड़ियों का भी सम्मान किया गया।
कांवड़ियों की सेवा को बताया पुण्य का कार्य
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
शिविर में कांवड़ियों के लिए विभिन्न सेवा व्यवस्थाएं की गईं। आयोजकों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। शिविर के समापन पर उपस्थित लोगों ने कांवड़ियों की सेवा और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
