गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने शिवभक्तों का किया भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सेवा

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
The Ghaziabad Development Authority accorded a grand welcome to Shiva devotees, with public representatives and officials extending their services to the pilgrims. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

——-हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मेरठ रोड, कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। सावन मास में कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को मेरठ रोड पूरी तरह शिवभक्ति में डूबा नजर आया। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से मननधाम के सामने दोपहर एक बजे से साढ़े तीन बजे तक कांवड़ श्रद्धालुओं के स्वागत और अभिनंदन के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मेरठ रोड से गुजर रहे हजारों शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा।

मेरठ रोड पर हजारों शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम में मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, सदर विधायक संजीव शर्मा, पुलिस आयुक्त रविंद्र जे. गौड़, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल, मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्राधिकरण के सचिव विवेक कुमार मिश्रा, विशेष कार्याधिकारी राजीव रतन सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता आलोक रंजन सहित विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

डाक कांवड़ और आकर्षक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुष्पवर्षा से कांवड़िये अभिभूत नजर आए। परिवार के साथ यात्रा कर रहे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवा शिवभक्तों के साथ डाक कांवड़ तथा आकर्षक झांकियों के साथ गुजर रहे कांवड़िये विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। भगवान शिव की प्रतिमाओं और मनोहारी झांकियों से सजे कांवड़ जत्थों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

WhatsApp Image 2026 08 05 at 21.16.24 4

फल और पेयजल से की शिवभक्तों की सेवा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल पर फल, शीतल पेयजल और अन्य पेय पदार्थों की व्यवस्था भी की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए उन्हें फल और पेयजल उपलब्ध कराया। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। शिवभक्तों का स्वागत और सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों का सम्मान और उनकी सेवा भगवान शिव की भक्ति का ही एक स्वरूप है। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शिवभक्तों का अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद लिया।

Share This Article
Leave a comment