हापुड़ की स्वाति गर्ग को दिल्ली गौरव पुरस्कार 2026, बालिका शिक्षा में योगदान के लिए सम्मान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Swati Garg of Hapur receives the Delhi Gaurav Award 2026 for her contribution to girls’ education. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)। बालिका शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक समय से सक्रिय शिक्षा भारती की अध्यक्ष तथा नगर स्थित श्रीमती ब्रह्मा देवी बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज की सचिव स्वाति गर्ग को दिल्ली गौरव पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। संस्कृति युवा संस्था की ओर से प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने स्वाति गर्ग को पुरस्कार प्रदान कर बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। समारोह में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी उपस्थित रहे।

सम्मान मिलने के बाद स्वाति गर्ग ने कहा कि यह उनके लिए भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने पुरस्कार को शिक्षा भारती परिवार, शिक्षकों, छात्राओं और संस्था से जुड़े सहयोगियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें बालिकाओं की शिक्षा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

शिक्षा भारती तीन दशक से कर रही बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर काम

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

स्वाति गर्ग ने बताया कि शिक्षा भारती करीब 30 वर्षों से बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। संस्था की ओर से जनजातीय छात्राओं के लिए छात्रावास सुविधा, कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा और कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाना है।

बेहतर शिक्षा से परिवार और समाज के विकास में निभा सकती हैं भूमिका

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने कहा कि बालिकाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलने से वे अपने परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने संस्कृति युवा संस्था का आभार जताते हुए कहा कि समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को मिलने वाले ऐसे सम्मान नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान करते हैं।

Share This Article
Leave a comment