सेवा में समर्पण, जुबां पर ‘बोल बम’: बनत कांवड़ शिविर में 24 घंटे भोलों की सेवा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Devotion in service, “Bol Bam” on their lips: Round-the-clock service for Shiva devotees at the Banat Kanwar Camp. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। बनत समर्पण सेवा ट्रस्ट एवं श्री नामदेव नवयुवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तृतीय विशाल कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्त कांवड़ियों की 24 घंटे निरंतर सेवा की जा रही है। शिविर में अखंड भंडारे के साथ गोलगप्पे, ठंडी चाट, दूध, घेवर, जलेबी सहित विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई है।

रात-दिन स्वयंसेवक शिवभक्तों के भोजन, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था में जुटे हैं। शिविर में पहुंचने वाले कांवड़ियों का श्रद्धा और आत्मीयता से स्वागत किया जा रहा है। ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा शिविर भक्तिमय बना हुआ है।

विभिन्न व्यंजनों के साथ अखंड भंडारे की व्यवस्था

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

शिविर में कांवड़ियों के लिए अखंड भंडारे के साथ गोलगप्पे, ठंडी चाट, दूध, घेवर, जलेबी सहित विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को भोजन कराने के साथ उनके विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी ध्यान रख रहे हैं।

शिवभक्तों की सेवा भगवान शिव की सेवा के समान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

संस्था के संस्थापक अमन नामदेव ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा उनके लिए भगवान शिव की सेवा के समान है। इस अवसर पर अशोक सिंघल, सूरज वर्मा, रजत नामदेव, पिंकू धीमान, चांदवीर सिंह, मोनू कुमार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. मंजीत पुंडीर व जिला मीडिया प्रभारी राहुल बेदी सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment