आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की नई पहल, हर सप्ताह होगी सोसायटीवार बैठक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Greater Noida Authority’s New Initiative to Address Stray Dog Issues, Society-Wise Meetings to Be Held Every Week | IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)।

ग्रेटर नोएडा की आवासीय सोसायटियों और सेक्टरों में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नई पहल शुरू की है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अब प्रत्येक बृहस्पतिवार को सोसायटीवार बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी संबंधित पक्षों की सहमति से कुत्तों के लिए भोजन स्थल निर्धारित करने और आपसी विवादों का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान को लेकर शुरू हुई पहल

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राधिकरण के महाप्रबंधक आरके भारती की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इन बैठकों में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, थाना प्रभारी, जिला पशु क्रूरता निवारण समिति, प्राधिकरण के पशु चिकित्सक, एचसीएल फाउंडेशन, अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन, एस्टेट प्रबंधक तथा डॉग फीडर शामिल हो रहे हैं।

बैठकों में पशु जन्म नियंत्रण नियमों के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

24 सोसायटियों में आयोजित होंगी क्रमवार बैठकें

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्राधिकरण ने 31 दिसंबर तक 24 सोसायटियों का तिथिवार कार्यक्रम जारी किया है। अब तक सेवियर ग्रीन आर्क, पार्श्वनाथ पैनोरमा और महागुन मायवुड सोसायटी के साथ बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं।

अगली बैठक 13 अगस्त को टेकजोन-4 स्थित हिमालया प्राइड सोसायटी के प्रतिनिधियों के साथ प्राधिकरण कार्यालय के छठे तल स्थित बोर्ड कक्ष में होगी। इसके बाद वर्ष के अंत तक विभिन्न सोसायटियों के साथ क्रमवार बैठकें आयोजित की जाएंगी।

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने उम्मीद जताई कि इस पहल से सभी सोसायटियों में भोजन स्थल तय करने के साथ ही आवारा कुत्तों को लेकर उत्पन्न विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालने में सफलता मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment