चौपाल और बारात घर पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Allegations of Encroachment on Chaupal and Community Marriage Hall, Villagers Appeal to DM | IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)।

गांव भैंसवाल के ग्रामीणों ने चौपाल एवं बारात घर की भूमि पर कब्जा कर वहां ग्राम पंचायत सचिवालय बनाए जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई कराने और सार्वजनिक स्थल को कब्जामुक्त कराने की मांग की।

बारात घर की भूमि पर कब्जे का लगाया आरोप

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

ग्रामीणों का कहना है कि थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल स्थित उक्त भूमि वर्षों से ग्रामीणों के सामूहिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए उपयोग में लाई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार यहां वर्ष 1981 से बारात घर संचालित है, जहां गांव के चारों मोहल्लों की बारातें ठहरती हैं और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। उनका दावा है कि भूमि से संबंधित उनके पास अभिलेख और अन्य प्रमाण भी मौजूद हैं।

शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव द्वारा सार्वजनिक स्थल को ग्राम पंचायत सचिवालय में परिवर्तित करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी मामले की शिकायत की गई थी। तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए बीडीओ को संबंधित स्थान खाली कराने के निर्देश दिए थे। बीडीओ द्वारा कार्रवाई के लिए समय मांगे जाने पर ग्रामीणों ने समय दिया, लेकिन उनका कहना है कि अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की निष्पक्ष जांच की मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सार्वजनिक स्थल को सुरक्षित रखने और ग्राम पंचायत सचिवालय बनाए जाने के प्रयास पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान परविंद्र, सागर, यशवीर, सीटू, सोराज, पप्पू, सुरेश और मांगेराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment