ऑपरेशन प्रहार : कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध गांजे के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Operation Prahar: Kotwali Nagar Police arrested one drug trafficker with illegal cannabis. IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

थाना कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम नगर जोन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक तस्कर राजकुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। साथ ही गांजे की बिक्री से प्राप्त 1210 रुपये नकद भी बरामद किए गए। वह काफी समय से क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की सप्लाई कर रहा था और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है।

अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम नगर जोन संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने गांजे की बिक्री से अर्जित 1210 रुपये नकद भी बरामद किए। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क का हुआ खुलासा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह गांजा सस्ते दामों पर खरीदकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचता था। इससे उसे अच्छा मुनाफा होता था।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली उपासना पाण्डेय ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और इसके अन्य सप्लाई व खरीद नेटवर्क के बारे में भी पता किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment